You are currently viewing Electric cycle Urbansport | ई-मोबिलिटी स्टार्ट-अप वैन ने भारत में लॉन्च की ‘Urbansport’ इलेक्ट्रिक साइकिल, भारत में ₹59999 की शुरुआती कीमत के साथ होगी उपलब्ध
Electric cycle Urbansport

Electric cycle Urbansport | ई-मोबिलिटी स्टार्ट-अप वैन ने भारत में लॉन्च की ‘Urbansport’ इलेक्ट्रिक साइकिल, भारत में ₹59999 की शुरुआती कीमत के साथ होगी उपलब्ध

इलेक्ट्रिक वाहन के बढ़ते क्षेत्र में नित नए नए उत्पाद बाजार में पेश किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय e-mobility स्टार्टअप वान इलेक्ट्रिक मोटो प्राइवेट लिमिटेड ने अपना नया उत्पाद Electric cycle Urbansport को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल को दो संस्करणों में उपलब्ध कराया है।

भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र व मांग को देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल व अन्य कंपनियां जो इस क्षेत्र से नहीं जुड़ी है वह भी इसके भविष्य में होने वाले लाभ को देखते हुए इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करने को तैयार है। इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आए दिन नई नई तकनीकों के साथ नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतारे जा रहे हैं।

आज हम इस लेख के द्वारा आपको Electric cycle Urbansport की समस्त जानकारी उपलब्ध कराएंगे। हम उम्मीद करते हैं यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आप अपने अनुभव हमारे साथ टिप्पणी के माध्यम से साझा कर सकते हैं। भूलवश हमसे कोई त्रुटि हो जाए तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।

यह भी जाने:-Tata Nexon vs Tata Nexon EV, Tata Nexon की पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कार कौन सी रहेगी आपके लिए बेस्ट जाने इनके फीचर्स, माइलेज, मेंटेनेंस के बारे मे

Urbansport दो संस्करणों में उपलब्ध होगी।

  • Urbansport
  • Urbansport pro

Vaan electric Bicyle के स्पेसिफिकेशन।

रेंज | Range

  • इन इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।
  • Electric cycle Urbansport और Urbansport pro दोनों ही इलेक्ट्रिक साइकिल की रेंज एक समान है इसमें कोई भिन्नता नहीं है।

बैटरी | Battery

  • यह इलेक्ट्रिक साइकिल 250w हब माउंटेड इलेक्ट्रिक  मोटर से लैस है।
  • इन इलेक्ट्रिक साइकिल में 48v,7.5Ah रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है।
  • इनकी लिथियम आयन बैटरी का वजन 2.5 किलोग्राम है।
  • इन इलेक्ट्रिक साइकिल की मोटर 45Nm का टार्क जनरेट करती है।

चार्जिंग | Charging

  • Urbansport इलेक्ट्रिक साइकिल को फुल चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
  • कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी को चार्ज करने का कर्ज केवल 1/2 यूनिट बिजली है अर्थात आधा यूनिट बिजली खर्च करके इसको फुल चार्ज किया जा सकता है।
  • इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने का खर्च लगभग ₹5 से ₹6 आता है।

Urbansport टॉप स्पीड

  • यह इलेक्ट्रिक साइकिल 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति से चल सकती है।
  • इन इलेक्ट्रिक साइकिल में स्पीड सेंसर का भी उपयोग हुआ है।
  • Electric cycle Urbansport तथा Urbansport pro दोनों ही इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड समान है।
Electric cycle Urbansport
Electric cycle Urbansport

Electric cycle Urbansport के फीचर्स

  • यह इलेक्ट्रिक साइकिल 5 लेवल इलेक्ट्रिक गियर सिस्टम पर रन करती है।
  • इन इलेक्ट्रिक साइकिल में शिमैनो टूर्नी 7-speed डीरेलियर गियर सिस्टम दिया गया है।
  • इनमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक का प्रयोग किया गया है जो स्पिनर USA फ्रंट शाक्स के साथ आती है।
  • इस इलेक्ट्रिक साइकिल में एक स्मार्ट LCD डिस्पले भी दिया गया है जो आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराता है।
  • इसमें लगे LCD डिस्प्ले की मदद से साइकिल की आगे और पीछे की लाइट को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • यह इलेक्ट्रिक साइकिल पेडल एसिस्ट सिस्टम व इलेक्ट्रिक गियर सिस्टम पर चलती है।
  • Urbansport इलेक्ट्रिक साइकिल में Compact 6061 एल्यूमीनियम यूनीसेक्स फ्रेम,सैंडल,रिम्स तथा हेंडलबार बेनेली बिसिकलेट के जरिए डिजाइन हुआ है जो इटालियन ब्रांड e-bike वर्टिकल है।
  • यह इलेक्ट्रिक साइकिल रिमूवेबल बैटरी के साथ आती है।

Electric cycle Urbansport और Urbansport pro मे अंतर | Urbansport v/s Urbansport pro

  • इन दोनों ही इलेक्ट्रिक साइकिल में सभी मुख्य मैकेनिकल लगभग समान है।
  • यह दोनों ही साइकिल शानदार लाइफस्टाइल उत्पाद है जो उच्च इंजीनियरिंग कौशल द्वारा निर्मित है।
  • Electric cycle Urbansport को दोनों साइकिल में सबसे व्यवहारिक माना है जिसमें 20 इंच के स्पोक व्हील का प्रयोग किया गया है।
  • Urbansport इलेक्ट्रिक साइकिल में एक केरियर लगा है जो 15 किलो वजन की क्षमता रखता है अर्थात 15 किलो वजन अपने साथ ले जा सकता है।
  • वही अर्बनस्पोर्ट्स प्रो (Urbansport pro) एक स्टाइलिश और प्रीमियम इलेक्ट्रिक साइकिल है।
  • इलेक्ट्रिक साइकिल अर्बनस्पोर्ट्स प्रो में अलाय व्हील्स का प्रयोग किया गया है।
  • Urbansport pro इलेक्ट्रिक साइकिल में रियर हब में एक इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया है।

Vaan electric bicycle की प्राइस।

Urbansport pro Price In India

Vaan कंपनी ने Urbansport pro को ₹69999 की कीमत पर भारतीय बाजार में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

Electric cycle Urbansport Price In India

कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल Urbansport को  भारतीय बाजार में ₹59999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराने का वादा किया है।

Vaan Electric Bicycle Booking ऐसे करें।

  • कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक साइकिलो को भारत में लॉन्च कर दिया है।
  • कंपनी ने सबसे पहले दिल्ली,कोच्चि,बेंगलुरु,मुंबई हैदराबाद व गोवा में इन इलेक्ट्रिक साइकिलो को बिक्री के लिए उतारने की घोषणा की है।
  • कंपनी Vaan अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन इलेक्ट्रिक साइकिल की प्री बुकिंग ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं।
  • इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल बुक करा सकते हैं और जल्द ही इन की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

vaan electric cycle Urbansport की India में price क्या होगी ?

कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल Urbansport को  भारतीय बाजार में ₹59999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराने का वादा किया है।

urban sport pro vaan electric cycle की India में price क्या होगी ?

Vaan कंपनी ने Urbansport pro को ₹69999 की कीमत पर भारतीय बाजार में उपलब्ध कराने की घोषणा की है

Leave a Reply