You are currently viewing बाजार में धूम मचाने आई महिंद्रा की धाकड़ Mahindra XUV400 EV, कंपनी ने शुरू की डिलवरी, कीमत है मात्र इतनी
Mahindra XUV400 EV

बाजार में धूम मचाने आई महिंद्रा की धाकड़ Mahindra XUV400 EV, कंपनी ने शुरू की डिलवरी, कीमत है मात्र इतनी

इस साल जनवरी में, महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को भारतीय बाजार में उतारा था जिसकी डिलीवरी अब शुरू हो चुकी है।

जनवरी महीने में हुए लॉन्च के बाद, अब भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 EV की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। ख़ुशी का त्योहार गुड़ी पड़वा के मौके पर इस EV की डिलीवरी शुरू की गई, जहां पहले ही दिन 400 यूनिट्स खुशियों से भरे ग्राहकों को सौंपे गए। इस इलेक्ट्रिक SUV की बात करें तो बता दें कि यह Tata Nexon EV Prme, Nexon EV Max, MG ZS EV और Hyundai Kona जैसी इलेक्ट्रिक SUV को टक्कर दे रही है।

Mahindra XUV400 EV टॉप स्पीड

महिंद्रा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन Mahindra XUV400 को भारतीय मार्केट में लांच किया है। इसमें एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 148 bhp पावर और 310Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 150kmph है।

READ MORE:-160 KM की रेंज, कीमत 41 हजार रुपये से शुरू, बाजार में तहलका मचाने को उतरीं 3 Electric Bikes

Mahindra XUV400 EV बैटरी और रेंज

Mahindra XUV400 के EL वेरिएंट में 39.4 किलोवॉट-घंटे लिथियम-आयन बैटरी पैक होता है, जिसका दावा किया गया है की हमें एक फुल चार्ज पर 456 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसके बेस-स्पेक EC वेरिएंट में 34.5 किलोवॉट-घंटे का बैटरी पैक होता है, इसका भी दावा है कि इसमें हमें एक फुल चार्ज पर 375 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

XUV400 EV के EL वेरिएंट की डिलीवरी शुरू

Mahindra XUV400 के शानदार EL वेरिएंट की डिलीवरी शुरू हो चुकी है और इस साल दिवाली तक आने वाली EC वेरिएंट को उपल्ब्ध करा दिया जाएगा। Mahindra को XUV400 के लिए 10,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं जिसके लिए सात महीने तक का वेटिंग पीरियड होगा। नई XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का नया चरण 34 शहरों में शुरू हुआ है।

Mahindra XUV400 EV Price in india

Mahindra XUV400 तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच होगी। यह शुरुआती कीमतें हैं और सिर्फ पहले 5,000 खरीदारों के लिए मान्य होंगी।

FAQ.

Mahindra XUV400 EV की टॉप स्पीड क्या है?

Mahindra XUV400 EV की टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे है।

XUV400 EV में कितनी सीटें होती हैं?

XUV400 EV 5 सीटर है और इसकी लंबाई 4200mm, चौड़ाई 1821mm और व्हीलबेस 2600mm है।

मैं XUV400 EV कैसे बुक कर सकता हूं?

ग्राहक अपने XUV400 EV को Mahindra डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं।

Leave a Reply