You are currently viewing Sony Vision-S 02 Electric SUV | कार बाज़ार में धूम मचाने आ गई है सोनी विज़न S 02 इलेक्ट्रिक SUV देखे डिज़ाइन, फीचर्स और लुक
Sony Vision-S

Sony Vision-S 02 Electric SUV | कार बाज़ार में धूम मचाने आ गई है सोनी विज़न S 02 इलेक्ट्रिक SUV देखे डिज़ाइन, फीचर्स और लुक

दोस्तों विश्व भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत समेत दुनिया भर में रोज-रोज नई-नई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में प्रवेश कर रही है और अपने नए नए उत्पाद बाजार में उतार रही है। आज हम इस लेख में Sony Vision-S 02 Electric SUV की बात करने जा रहे हैं।
हम आपको बता देना चाहते हैं कि सोनी एक जापानी टेक कंपनी है जो अपनी टेक्नोलॉजी वह अपने टेक उत्पादों के लिए जानी जाती है। अभी इस कंपनी ने बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपना कदम रखा है देखना यह होगा कि सोनी क्षेत्र में कितनी सफलता हासिल करेगी।

सोनी ने अमेरिका के लास वेगास में CES 2022 में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Vision-S 02 Electric SUV का अनावरण किया है। सोनी ने पहले 2020 में Vision-S SUV को पेश किया था।
प्रिय पाठको हम आशा करते हैं यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आपसे अनुरोध है कि इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े तथा अपनी प्रतिक्रिया अंत में टिप्पणी के माध्यम से हम तक पहुंचाएं।

Sony Mobility Inc होगा कंपनी का नाम।

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते क्षेत्र तथा इसके भविष्य को देखते हुए सोनी ने इस क्षेत्र में अपना कदम रख दिया है। सोनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारने के लिए एक अलग कंपनी बनाने की घोषणा की है जिसका नाम होगा Sony Mobility INC। भविष्य में इसी कंपनी के जरिए सोनी अपने नए-नए इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में पेश करेगी।

यह भी पढ़े :-भारत में उपलब्ध टॉप 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर अंडर 50,000,जो देते है शानदार बैटरी, रेंज और धांसू लुक

टाटा की गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउं। जाने किस मॉडल पर है कितना डिस्काउंट

Sony Vision-S 02 Electric SUV की विशेषताएं।

Sony Vision-S 02 का आकार और बनावट।

यह एक 7 सीटर SUV कार होगी। इस कार की लंबाई *चौड़ाई*ऊंचाई लगभग 4.9*2*1.65 मीटर होगी जो इसकी शक्तिशाली बनावट को दर्शाता है। इस SUV कार का आकार और बनावट टेस्ला के मॉडल Y से मेल खाता है लेकिन यह टेस्ला से काफी हटके है।

Vision-S 02 का शानदार इंटीरियर।

इसका इंटीरियर SUV कार के हिसाब से धासू है। इसका इंटीरियर काफी अपीलिंग व आकर्षक है। एसयूवी कार में फोल्डिंग रियर सीट होंगी तथा 3D ऑडियो सिस्टम एक बड़ी टचस्क्रीन जो इन्फोटेनमेंट सिस्टम पर रन करेगी। इस SUV कार में Level2+ ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया जाएगा। इन सभी इंटीरियर खूबियों के साथ और भी कई आकर्षक फीचर से यह कार लेस होगी।

Sony Vision-S 02 की टॉप स्पीड।

इस Electric SUV की अधिकतम गति क्षमता 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक बताई जा रही है। हालांकि कंपनी इस की गति को लेकर काफी दावे कर रही है लेकिन यह तो इसके लांच के बाद ही पता चलेगा कि कंपनी के दावे में कितना दम है।

Vision-S 02 की बैटरी व मोटर।

sony एक प्रसिद्ध टेक कंपनी है इसने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में फास्ट चार्जिंग बैटरी का इस्तेमाल किया है जो मिनटों में ही चार्ज हो जाती है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक SUV कार में 270hp की मोटर का प्रयोग किया जाएगा जो इसके इंजन को शक्ति देगा।

Sony Vision-S 02 Electric SUV के फिचर्स

  • इसका का वजन लगभग 2.5 टन है।
  • Vision-S 02 मैं एक डबल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है जिससे ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम आगे पीछे संचालित किया जा सके।
  • इस कार 5G तकनीक से लैस होगी।
  • Vision-S 02 SUV मैं 40 से ज्यादा सेंसर समर्थित Level2+ ADAS होगा।
  • इस इलेक्ट्रिक SUV कार में PLAYSTATION का उपयोग किया गया है जिसके माध्यम से GAME स्ट्रीमिंग कर सकते हैं तथा सुरक्षा सेंसर को नियंत्रित भी कर सकते हैं।
  • Vision-S 02 SUV कार मैं रडार तथा अल्ट्रासोनिक सेंसर का प्रयोग किया गया है।
  • इस इलेक्ट्रिक SUV कार में लगे सेंसर इसे ‘सेफ्टी कोकून’ बनाते हैं जो इस कार को खुद पार्क करने और खुद चलाने के लिए सक्षम बनाते हैं।
Sony Vision-S
  • इस इलेक्ट्रिक SUV कार में कई Camera का प्रयोग किया गया है जो इसके अंदर तथा बाहर लगाए गए हैं जो अंदर और बाहर दोनों स्थितियों का अवलोकन करते हैं।
  • Sony ने इस इलेक्ट्रिक SUV कार में लिप रीडिंग (Lip Reading) तकनीक का भी प्रयोग किया है। जो मोखिक दिशानिर्देशों को आसानी से समझ कर उनका अनुसरण करता है।
  • Vision-S 02 SUV मैं पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी टचस्क्रीन डिस्पले दिया गया है।
  • Vision-S 02 SUV की खास बात यह है कि इसमें साइड मिरर नहीं दिए गए हैं। इस SUV में Sony के सीएमओएस सेंसर लगे हैं जो सड़कों पर नेविगेट करने में उपयोगी है।
  • Vision-S 02 कार के हेडलैंप पत्ती के आकार के हैं तथा इसके हैडलैंप के बीच एक पूरी चौड़ाई की डीआरएल दी गई है जिसके बीच में कंपनी का लोगो दिखाई देगा।

लॉन्च डेट Sony Vision-S 02 Electric SUV

एक अनुमान के हिसाब से इस एसयूवी कार को सोनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस कार को 2022 मार्च-अप्रैल तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Sony Vision-S 02 price/प्राइस

कंपनी इस कार को 2022 मार्च-अप्रैल तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत को लेकर भी कम्पनी ने अभी तक कोई अपडेट नही किया है|

FAQ

Sony Vision-S 02 की टॉप स्पीड क्या होगी?

Sony Vision-S 02 की अधिकतम गति क्षमता 180 किलोमीटर बताई गई है।

Sony Vision-S 02 कब लांच होगी?

कंपनी इस कार को 2022 मार्च-अप्रैल तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply