You are currently viewing Ampere Primus VS Ampere Magnus EX :बाइक रिव्यु,क़ीमत और न्यूज़
Ampere Primus VS Ampere Magnus EX

Ampere Primus VS Ampere Magnus EX :बाइक रिव्यु,क़ीमत और न्यूज़

यदि आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और Ampere कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि Ampere Primus और Ampere Magnus EX में से कौन सा स्कूटर आपके लिए best रहेगा, तो इस लेख में हमने आपके लिए इन दोनों स्कूटरों की कीमत से लेकर फीचर्स तक इनकी तुलना करेंगे।

Ampere Primus VS Ampere Magnus EX Build quality

बात करे4दोनों स्कूटरों की बिल्ड क्वॉलिटी की तो आपको लगभग एक ही फाइबर मटेरियल दोनों में देखने को मिलता है। हालांकि, Ampere Primus लुकिंग के मामले में Ampere Magnus EX से थोड़ी ज्यादा प्रीमियम लगती है और इसमें अधिक कलर ऑप्शन अवेलेबल है।

READ MORE:-

Electric scooter VS Petrol Scooter | इलेक्ट्रिक लें या पेट्रोल स्कूटर, पहले समझ लें दोनों का गणित, नहीं तो बहुत पछताना पड़ेगा।

Citroen eC3:बाजार में आ गई है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

दोनों ही स्कूटरों की बिल्ड क्वॉलिटी बहुत बेहतरीन है और उनमें सबसे बड़ा अंतर टायरों में देखने को मिलता है। Ampere Magnus EX में 10 इंच के टायर , जबकि Ampere Primus में 12 इंच के टायर होते हैं। बाकी साइड प्रोफाइल और रियर प्रोफाइल दोनों स्कूटर लगभग समान ही हैं और सस्पेंशन में आपको कोई अंतर नजर नहीं आता।

Ampere Primus VS Ampere Magnus EX बैटरी, मोटर, रेंज, टॉप स्पीड

जब हम परफॉर्मेंस की बात करते हैं, तो Ampere Primus स्कूटर Ampere Magnus EX से बहुत आगे निकल जाता है। यह इसलिए है क्योंकि इसमें 3(KWH) की बैटरी पैक लगा हुआ होता है और इसकी मोटर पावर 3400/4000 वॉट्स होती है। बात करे इसकी टॉप स्पीड की तो यह 77 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। वहीं, Ampere Magnus स्कूटर में केवल 2.2 kwh की बैटरी पैक होती है और इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

रेंज की बात करें तो, Ampere Primus से आपको 100 किलोमीटर से अधिक की वास्तविक रेंज मिलती है, जबकि Ampere Magnus EX में रेंज 100 किलोमीटर से कम होती है।

Ampere Primus VS Ampere Magnus EX कीमत में अंतर

यदि दोनों स्कूटरों की वर्तमान ऑन रोड कीमत की बात करें, तो वर्तमान में दिल्ली में Ampere Primus की ऑन रोड कीमत 1,15,134 रुपए है, जबकि Ampere Magnus EX की कीमत 87,863 रुपए है। आपके राज्य या शहर में यह अलग- अलग भी हो सकती है, हालांकि बहुत से शहरों में दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है।

HOME PAGE यहाँ क्लिक करे
TELEGRAM GROUP यहाँ क्लिक करे
INSTAGRAM यहाँ क्लिक करे
FACEBOOK PAGE यहाँ क्लिक करे
LINKDIN यहाँ क्लिक करे
YOUTUBE यहाँ क्लिक करे
Ampere Primus VS Ampere Magnus EX

Leave a Reply