You are currently viewing BMW iX1 EV: BWM की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भारत में हो रही लॉन्च, रेंज और कीमत है चौकाने वाली
BMW iX1 EV

BMW iX1 EV: BWM की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भारत में हो रही लॉन्च, रेंज और कीमत है चौकाने वाली

BMW iX1 EVBMW iX1 EVBMW iX1 EV

BMW iX1 EV: भारत में लक्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में, 50% से भी ज्यादा हिस्सेदारी बीएमडब्ल्यू (BMW) की है। बीएमडब्ल्यू अब इस सेगमेंट को और बढ़ावा देने के लिए अपने लाइनअप में और अधिक इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का प्लान बना रही है। वर्तमान में, देश में कंपनी की तीन इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं – i4 सेडान (BMW i4 sedan), BMW iX SUV, और BMW i7 limousine।

BMW iX1 EV Battery and Range

कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार में BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार एक FWD सेटअप के साथ एकल xDrive30m वेरिएंट के रूप में लॉन्च होगी। इसमें ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए 64.78 kWh कैपेसिटी वाली लिथियम-आयन बैटरी होगी। नई लक्जरी ईवी में एकल मोटर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, पूरे चार्ज पर BMW iX1 ई-कार 475 किमी तक की रेंज प्रदान करेगी।

इस आगामी ईवी में मिलने वाला मोटर अधिकतम 201bhp की शक्ति और 250 Nm के टॉर्क को उत्पन्न कर सकता है। BMW iX1 ई-कार के साथ 11kW AC चार्जर मिलेगा। यह स्टैंडर्ड चार्जर बैटरी को 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में 6.5 घंटे लगा सकता है। बैटरी 130kW तक DC फास्ट चार्जिंग को समर्थन देगी, जो केवल 29 मिनट में बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। प्रदर्शन की बात करें तो, BMW iX1 मात्र 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

READ MORE:- Kollegio Electric Scooter: 50 हजार से भी काम कीमत में आता है ये यूनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स और रेंज है दमदार

TVS X Electric Scooter 2023: धाँसू फीचर्स से लैस ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Acer Electric Scooter 2023: लैपटॉप बनाने वाली कंपनी ने बाजार में ऊतारा अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स है लाजवाब

BMW iX1 EV फीचर्स

BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जैसे कि बीएमडब्ल्यू की सिग्नेचर ट्विन-किडनी फॉक्स ग्रिल और सील्ड ऑफ नोज, नये डिज़ाइन के LED हेडलाइट्स, और अपडेटेड एलॉय व्हील्स को छोड़कर बाकी एक्सटीरियर X1 के समान रहेगा। इसके अलावा, इसकी बाहरी हिस्से में मिलने वाला ब्लू कलर एसेंट आगामी कार के इलेक्ट्रिक विशेषता को दर्शाएगा। फीचर्स की बात करें तो, BMW iX1 में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, और बीएमडब्ल्यू मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स जैसी कई विशेषताएँ होंगी।

BMW iX1 EV Price in India

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) जल्द ही अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बीएमडब्ल्यू अक्टूबर में यानी अगले महीने भारत में iX1 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है। पोस्ट से पता चलता है कि इस आगामी लक्जरी इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 60-65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर यह भारत में BWM की सबसे सस्ती ईवी कार बन जाएगी।

HOME PAGE यहाँ क्लिक करे
TELEGRAM GROUP यहाँ क्लिक करे
INSTAGRAM यहाँ क्लिक करे
FACEBOOK PAGE यहाँ क्लिक करे
LINKDIN यहाँ क्लिक करे
YOUTUBE यहाँ क्लिक करे
BMW iX1 EV

Leave a Reply