आज विश्व भर में प्रदूषण एक अहम मुद्दा बन चुका है इससे निपटने के लिए संपूर्ण विश्व एकजुट प्रयासरत है प्रदूषण का मुख्य कारण बढ़ता कार्बन उत्सर्जन है जिनमें वाहनों के इंधन से होने वाला प्रदूषण मुख्य है।इसी समस्या को दूर करने के लिए विश्व की सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का बड़ी तादाद मैं निर्माण शुरू कर दिया है इंधन वाली कारों से होने वाले उत्सर्जन से निजात दिलाने के विकल्प के रूप में वर्तमान में Electric Vehicle सबसे उपयुक्त विकल्प नजर आता है इसी क्रम में भारत में Electric Vehicleल के निर्माण ने गति पकड़ी है भारत मे Electric Vehicle बनाने वाली कंपनियां इस क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है।
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग Electric Vehicle के भविष्य को देखते हुए लगातार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी होते जा रहे हैं भारत में कई इलेक्ट्रिक वाहन आज सड़कों पर दौड़ रहे हैं भारत की सरकार ने भी क्षेत्र में अपने प्रयास तेज कर दिए हैं सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने अपने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतार रही है आज हम यहां आपको भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियां के बारे में बता रहे हैं।
टाटा मोटर्स। Tata Motors

भारत में Electric Vehicle बनाने वाली कंपनियां मे भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने जीरो कार्बन उत्सर्जन नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कर रही है। टाटा मोटर्स अब तक कई इलेक्ट्रिक वाहन लांच कर चुकी है इस कंपनी के कई महान भारत की सड़कों पर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।
टाटा मोटर्स ने Electric Vehicle के लिए कई प्लांट स्थापित किए हैं भारत के अग्रणी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में हम यहां बता रहे हैं जो वर्तमान में भारतीय बाजार में उपलब्ध है।
(1)Tata Nexon EV
(2)Tata Tigor EV
महिंद्रा। Mahindra

भारत की ही एक और वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया है महिंद्रा ने अपनी कार्बन उत्सर्जन नीति के तहत अबElectric Vehicle के निर्माण को बढ़ावा देने का निर्णय किया है इस कंपनी ने अपने कई इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उपलब्ध करा दिए हैं महिंद्रा ने Electric Vehicle निर्माण को लेकर रेवा इलेक्ट्रिक कंपनी का अधिग्रहण किया है।
भारतीय बाजार में महिंद्रा कि उपलब्ध इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रंखला –
(1)Mahindra Ego Plus
(2)Mahindra eVerito
(3)Mahindra Treo
(4)Mahindra eAlfa mini
(5)Mahindra eSupro
हीरो मोटोकॉर्प। Hero Motocorp

हीरो मोटोकॉर्प भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है यह वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए व भविष्य की मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों का निर्माण शुरू कर चुकी है इस भारतीय कंपनी के दुपहिया वाहन भारत में सबसे ज्यादा तादाद में खरीदे व पसंद किए जाते हैं इसीलिए अपने ग्राहकों के लिए इस कंपनी ने कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर दिए हैं जो इस प्रकार है।
(1)Hero Electric Photon
(2)Hero Electric Flash
(3)Hero Electric Nyx
(4)Hero Electric Dash
(5)Hero Electric Optima
(6)Hero Electric Atriq
अशोक लीलैंड। Ashok Leyland

अशोक लीलैंड एक बस निर्माता कंपनी है जो भारत में ट्रकों के बाजार में अग्रणी है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने 2016 में ही अपना पहला इलेक्ट्रिक बस सर्किट और 2018 में दिल्ली ऑटो एक्सपो में बस का अनावरण किया।
इस कंपनी ने भारतीय परिस्थितियों व रोड़ों के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसे बनाने का दावा किया है कंपनी आने वाले समय में कई इलेक्ट्रिक बसे बाजार में उपलब्ध कराने की तैयारी में है।
हुंडई। Hyundai

हुंडई कार निर्माता कंपनी मूलतः दक्षिणी कोरिया की एक कंपनी है। हुंडई भारत में कई वर्षों से का निर्माण उद्योग में कार्यरत है भारत में इस कंपनी के बान काफी लोकप्रिय है।
हुंडई ने Electric Vehicle के भविष्य को देखते हुए इस क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया है उंडाई ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर दी है जो भारतीय बाजार में उपलब्ध है इसके बारे में हम जानकारी साझा कर रहे हैं।
(1) हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार। Hyundai kona

यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक SUV कार भारत की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV है। इसकी कीमत 25.3 लाख (एक्स शोरूम) है। इस एसयूवी कार की मुख्य आकर्षक सुविधाएं जैसे वायरलेस फोन चार्जिंग, गूगल नेविगेशन सिस्टम इसको और भी आकर्षक बनाती है।
यह कंपनी न केवल Electric Vehicle निर्माण में योगदान दे रही है वरन भारतीय तेल कंपनी IOCL के साथ मिलकर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन सुविधाएं स्थापित करने की योजना में अपना सहयोग दे रही है।
लोहिया ऑटो कंपनी। Lohia Auto Company

भारत में ऑटो रिक्शा काफी लोकप्रिय यात्री साधन है भारत में ऑटो रिक्शा अपनी अलग पहचान रखते हैं। भारत की प्रमुख ऑटो कंपनियां महिंद्रा,TVS, बजाज और अतुल ऑटो के साथ लोहिया ऑटो दी भारत की प्रमुख ई-रिक्शा कंपनियों में से एक है।
इस कंपनी की शोध व विकास में भारतीय इंजीनियरों का महत्वपूर्ण योगदान है इस कंपनी के वाहनों का डिजाइन भारत में ही किया जाता है। कंपनी ने उत्तराखंड के काशीपुर में अपना कारखाना स्थापित कर रखा है।
इस कंपनी ने ग्रेटर नोएडा ऑटो एक्सपो में पैसेंजर ई-रिक्शा कंफर्ट और लोडर ई-रिक्शा सहित कई उत्पादों का अनावरण किया इस कंपनी ने आगामी पीढ़ी के ऑटो रिक्शा स्कूटर और दिव्यांगों के लिए खास स्कूटर पेश किया है।
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Strom R3 है। जिसकी शुरुआती कीमत 4.5 लाख है इसमें लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग हुआ है जो 100000 किलोमीटर या 3 साल की वारंटी दे रही है। यह कार भारतीय कंपनी स्ट्रोम मोटर्स द्वारा बनाई गई है।
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटी कौन सी है?
भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Flash LX(VRLA) सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत ₹46640 से शुरू है। इसकी रेंज 50 किलोमीटर है। इसमें 48v का बैटरी पैक है।
भारत की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कौन सी है?
भारत की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 300 है। यह पूरी तरह से भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स फोन निर्माता कंपनी द्वारा बनाई गई है इसकी कीमत लगभग ₹95000 व इसकी रेंज 180 किलोमीटर व स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है।