You are currently viewing EV Budget 2024: जाने क्या कुछ मिला इलेक्ट्रिक वाहनों को और क्या नहीं?
EV Budget 2024

EV Budget 2024: जाने क्या कुछ मिला इलेक्ट्रिक वाहनों को और क्या नहीं?

evwale, electriccarhindi, EV Budget 2024, Auto Budget 2024

EV Budget 2024: वित्त मंत्री सीतारमण ने आज देश को आम चुनाव से पहले एक अंतरिम बजट पेश किया। उन्होंने बजट में बड़े बदलाव की घोषणा की, जिसमें चार्जिंग इंफ्रा और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने की बात की गई।

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार चाहती है कि हम इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को मजबूती से समर्थित करें और इसके लिए चार्जिंग इंफ्रा को बढ़ावा दें। उन्होंने इसके लिए ई-बसों को बढ़ावा देने का भी ऐलान किया है, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाया जा सके।

फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए चार्जिंग एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिस पर सरकार काम कर रही है। पिछले बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी निर्माण के लिए छूट और सब्सिडी की बातें भी की गई थीं।

इसमें लिथियम-आयन सेल्स के निर्माण के लिए आवश्यक पूंजीगत वस्तुओं और मशीनरी को छूट मिली थी, और इसके साथ ही बैटरी पर लगे सीमा शुल्क को भी कम किया गया था।

ये भी पढ़े:- Hero Surge S32: हीरो ने पेश किया एक अनोखा मल्टीपर्पज थ्री व्हीलर, जो सिर्फ 3 मिनट में थ्री व्हीलर से 2 व्हीलर में बदल जाता है।

Kinetic E-Luna:1970-80 के दशक की फेमस “Luna” अब इलेक्ट्रिक अवतार में कर रही है वापसी, जाने क्या होगा खास

EV Budget 2024 में सरकार की मंशा

केंद्र सरकार ने बताया है कि वह पेट्रोल और डीजल वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को प्रोत्साहित कर रही है। उनका लक्ष्य है कि 2030 तक देश में सभी नए वाहनों में ईवी का 30% हिस्सा होना चाहिए। वर्तमान में कारों में यह हिस्सेदारी करीब 2% है और टू-व्हीलर्स में 5% तक है।

EV Budget 2024 : FAME II स्कीम

वर्तमान में FAME इंडिया स्कीम का दूसरा चरण चल रहा है, जो कि 1 अप्रैल 2019 से पांच साल के लिए लागू किया गया था। इसके लिए सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। यह फेज 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो जाएगी।

FAME I के लिए, केंद्र सरकार ने 2015 से 2019 तक कुल 895 करोड़ रुपये का बजट तय किया था। इसके बाद, 2019-24 के लिए FAME II में इसे बढ़ाकर 10,000 करोड़ कर दिया गया था। मई 2023 में, FAME II स्कीम में प्रोत्साहन को कम करके 10,000 रुपये प्रति किलोवाट घंटा कर दिया गया था। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक्स-फैक्ट्री प्राइस को 15 प्रतिशत तय किया गया था।

FAME II स्कीम का मुख्य उद्देश्य है 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, 5 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, 55 हजार इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स, और 7 हजार इलेक्ट्रिक बसों को सब्सिडी प्रदान करना है। इस स्कीम ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और बसों के लिए अपने लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प किया है।

HOME PAGE यहाँ क्लिक करे
TELEGRAM GROUP यहाँ क्लिक करे
INSTAGRAM यहाँ क्लिक करे
FACEBOOK PAGE यहाँ क्लिक करे
LINKDIN यहाँ क्लिक करे
YOUTUBE यहाँ क्लिक करे
EV Budget 2024

Leave a Reply