You are currently viewing EV VS PETROL CAR: ईवी और डीजल-पेट्रोल वाली कार के टायर में भी होता है अंतर? यहां जानें सभी सवालों के जवाब
EV VS PETROL CAR

EV VS PETROL CAR: ईवी और डीजल-पेट्रोल वाली कार के टायर में भी होता है अंतर? यहां जानें सभी सवालों के जवाब

EV WALE, EV TYRES, EV VS PETROL CAR,

ईवी में आमतौर पर ऐसे टायर का इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह किसी भी जगह पर चलते समय आवाज नहीं करता। इसे इस तरीके से डिजाइन किया जाता है कि इससे ब्रेकिंग को आसानी से कंट्रोल किया जा सके। ये टायर रबर कंपाउंड और ट्रेड पैटर्न का उपयोग करके बनाए जाते हैं। वाहन निर्माता कंपनी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इसके टायर्स के शोर को कम करें और एनवीएच (निरंतर शोर) का स्तर कम हो।

follow us on google news :- EV WALE

follow us on Threads ( Insta. ) :- EV WALE

EV VS PETROL CAR: भारतीय बाजार में ईवी की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका सीधा प्रभाव सेल्स रिपोर्ट में देखा जा सकता है। मई 2023 में भारत में मासिक ईवी बिक्री में पहली बार 150,000 यूनिट्स की सेल हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि लोग ईवी खरीदने में कितनी पसंद कर रहे हैं। आपने कई बार पेट्रोल-डीजल कारों के बीच में अंतर के बारे में पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक और पेट्रोल कारों के टायर में भी क्या अंतर होता है। हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं।

DIFFERENCE B\W EV VS PETROL CAR

रेजिस्टेंस रोलिंग 

ईवी और पेट्रोल के टायर में सबसे बड़ा अंतर रोलिंग रेजिस्टेंस का होता है। इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से बिजली के ऊर्जा पर निर्भर करता है। रोलिंग रेजिस्टेंस वाहन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह रेजिस्टेंस वाहन को चलाने के लिए शक्ति प्रदान करता है।

WEIGHT | वजन

इलेक्ट्रिक वाहनों में इंजन से भारी बैटरी पैक होती है, जिसके कारण ये वाहन अलग वजन रखते हैं जो आमतौर पर फ्लोरबोर्ड क्षेत्र में स्थापित होता है। इससे उन्हें अधिक स्थिरता और हैंडलिंग मिलता है। टायर के ट्रेड पैटर्न और साइड वॉल की निर्माण विधि को वाहन के वजन के साथ समान रूप से बँटवारा करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है, जिससे उन्हें सड़क की सतह पर स्थिर रहने और कोर्नरिंग और ब्रेकिंग के दौरान अच्छी पकड़ मिलती है।

READ MORE Yakuza Mini Electric Car : India में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार,मिलेगी स्कूटर के भाव में

Stryder Zeeta Plus Electric Bicycle: Tata ने लॉन्च की नई “टाटा स्ट्रायडर जीता प्लस इलेक्ट्रिक साइकिल” सिर्फ 10 पैसे में चलेगी 1Km! >> EV WALE
Petrol Vs Electric Car: पेट्रोल कार ले या इलेक्ट्रिक कार, समझे पूरा गणित

EV VS PETROL CAR-टायर का शोर

वाहन निर्माता कंपनी के लिए एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य होता है कि ईवी के वाहनों के केबिन में उत्पन्न शोर को कम किया जाए, क्योंकि इन वाहनों में इंजन से जुड़े आवाज़ में कमी होती है। वाहन के टायरों को रोलिंग शोर को कम करने और शांत ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करने के लिए इंजीनियरिंग की जाती है। इससे टायरों का शोर कम होता है और वाहन शांतिपूर्णता से चलता है।

आ गया Petrol और Electric battery वाला hybrid scooter 🔥🔥 | Yamaha Fascino 125 fi Hybrid #ev wale

EV VS PETROL CAR बैटरी पैक | Battery Pack

इलेक्ट्रिक वाहन के बैटरी पैक के कारण उनका वजन पेट्रोल वाली कारों की तुलना में अधिक होता है। इसलिए, इलेक्ट्रिक वाहन के टायरों को इस तरीके से डिजाइन किया जाता है जो उन्हें अधिक भार संभालने के लिए योग्य बनाता है। ये टायर रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले टायरों से अलग होते हैं।

EV VS PETROL CAR-रबर कंपाउंड और ट्रेड पैटर्न

ईवी में आमतौर पर ऐसे टायर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि वे किसी भी जगह पर चलते समय आवाज़ न करें। इसके साथ ही, इन टायरों को इस तरीके से भी डिजाइन किया जाता है कि इलेक्ट्रिक वाहन के ब्रेकिंग को आसानी से कंट्रोल किया जा सके। इनमें रबर कंपाउंड और ट्रेड पैटर्न को ऐसे रखा जाता है जो ब्रेकिंग प्रदर्शन के लिए उपयुक्त होते हैं, इससे ईवी के वाहन अपनी पूरी क्षमता से ब्रेकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

HOME PAGE यहाँ क्लिक करे
TELEGRAM GROUP यहाँ क्लिक करे
INSTAGRAM यहाँ क्लिक करे
FACEBOOK PAGE यहाँ क्लिक करे
LINKDIN यहाँ क्लिक करे
YOUTUBE यहाँ क्लिक करे
EV VS PETROL CAR

Leave a Reply