You are currently viewing Indian EV Charging Station Apps | भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन ऐप्स, रिचार्ज इंडिया,चार्ज ग्रिड,प्लगएनजीओ,फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव | भारत में ev चार्जिंग बना रहे आसान
Indian EV Charging Station Apps

Indian EV Charging Station Apps | भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन ऐप्स, रिचार्ज इंडिया,चार्ज ग्रिड,प्लगएनजीओ,फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव | भारत में ev चार्जिंग बना रहे आसान

जैसा कि आप सब जानते हैं रोज नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च हो रहे हैं। अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग ईलेक्ट्रिक वाहन बनाकर लांच कर रही है | इसी को ध्यान में रखते हुए उनको चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं | चार्जिंग स्टेशन को खोजने के लिए व चार्जिंग टाइम, इतिहास व अन्य जानकारियों के लिए चार्जिंग स्टेशन ऐप भी बनाए गए हैं | जिससे इन्हें खोजने में आसानी होगी हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही Indian EV Charging Station Apps के बारे में |

1.Recharge India | रिचार्ज इंडिया

Table of Contents

 Indian EV Charging Station Apps की सीरीज में पहला एप्प रिचार्ज इंडिया है | यह ऐप दिल्ली व पुणे इलेक्ट्रिक कार कमेटी द्वारा लांच किया गया शानदार ऐप है | यह एक इलेक्ट्रिक वाहनों चलाने वालों को आसपास चार्जिंग प्वाइंट्स का पता लगाने में मदद करेगा |  Indian EV Charging Station Apps उपयोगकर्ता के आसपास मौजूद चार्जिंग पॉइंट की पहचान करने में सहायता प्रदान करता है | यह खास बात है जिससे यात्री अपनी योजनाओं को बदलते हैं और कम चलने पर तुरंत ईंधन भरने की जरूरत होती है | इस ऐप का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति सामुदायिक चार्जिंग स्टेशन जोड़ सकता है | बस एक फॉर्म भरना है और एप डिफॉल्ट मेल एप को खोलता है | ये ऐप आईओएस,एंड्रॉयड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है |

Indian EV Charging Station Apps
Recharge India | रिचार्ज इंडिया

Recharge India App Features | रिचार्ज इंडिया ऐप की विशेषताएं

        1. जो भी उपयोगकर्ता है उसके स्थान के नजदीक इवी चार्जिंग स्टेशनों का पता लगाने में सहायता प्रदान करता है

          2. बहुत से चार्जिंग पॉइंट खोज व देख सकते हैं।

          3. इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज पॉइंट की रिपोर्ट कर सकते हैं।

          4. डेटाबेस में नया चार्जिंग स्टेशन जोड़ सकते  है।

          5.  इवी चार्जिंग प्वाइंट्स को नक्शे पर ब्राउज़ कर सकते हैं।

          6. वर्तमान स्थान से नजदीक चार्जिंग स्टेशन के लिए अच्छा रास्ता खोज सकते हैं।

2.Charge Grid | चार्ज ग्रिड

                                  Indian EV Charging Station Apps की सीरीज में दूसरा एप्प चार्ज ग्रिड है | चार्ज ग्रिड ऐप एक पसंदीदा ईवी चार्जिंग स्टेशन मोबाइल एप है जो ईवी चलाने वालों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है | चार्ज ग्रिड ऐप जेंटा पावर द्वारा लांच किया गया है | Indian EV Charging Station Apps का चार्ज ग्रिड एप्प पूर्ण रूप से स्वचालित है |

यह ऐप भारत में किसी भी दूसरे ऐप की तुलना में अधिकतम चार्जिंग पॉइंट प्रदान करता है | दूसरे ऐप की तरह यह ऐप भी ईवी चलाने वालों को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोजने में मदद करता है | ईवी चलाने वाले चार्जिंग स्टेशनों को मानचित्र मोड या सूची मोड में देख सकते हैं | यह ऐप अलग अलग भुगतान विकल्प भी देता है जैसे- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, ई वॉलेट व नेट बैंकिंग | यह एक एंड्रॉयड ऐप है |

Charge grid | चार्ज ग्रिड

Charge Grid App Features | चार्जग्रिड ऐप की विशेषताएं

           1. चार्जिंग स्टेशनों पर real-time की जानकारी देता है।

           2. चार्जिंग प्वाइंट्स को मैप मोड या लिस्ट मोड में देख सकते हैं।

           3. उपयोगकर्ता के अनुसार ऐप का उपयोग आसान।

           4. उपयोगकर्ता के आस-पास अलग-अलग चार्जिंग स्टेशन और चार्जिंग प्वाइंट्स का पता लगाने में मदद।

           5. भुगतान के लिए कैशलेस भुगतान विकल्प।

           6. कॉल पर 24×7 मदद द्वारा समर्थ।

3.Plugngo | प्लगएनजीओ

Indian EV Charging Station Apps की सीरीज में तीसरा एप्प प्लगएनजीओ है | EV मोटर्स द्वारा बनाया गया प्लगएनजीओ ऐप है यह एक शानदार ऐप है। जो ईवी ड्राइवरों को अपने आसपास के चार्जिंग स्टेशनों को ढूंढने में मदद करता है |अपनी इच्छा अनुसार चार्ज करना शुरु को बंद करने में भी सक्षम है | Indian EV Charging Station Apps सीरीज का ये एप्प भूगतान के लिए कैशलेस भुगतान विकल्प प्रदान करता है | प्लगएनजीओ नेटवर्क में चार्जिंग स्टेशन जोड़ने की क्षमता व अलग-अलग स्टेशनों के रियल टाइम स्थिति क्यूआर कोड जनरेट करना बहुत कुछ आता है | Indian EV Charging Station Apps के ये ऐप आईओएस,एंड्रॉयड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है |

PLUGNGO | प्लगएनजीओ

Plugngo App Features | प्लगएनजीओ ऐप की विशेषताएं

            1. उपयोगकर्ता को खुले उपलब्ध और उपयोग के लिए तैयार चार्जिंग स्टेशन खोजने में मदद करता है।

2. वर्तमान स्थान से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन के लिए उत्कृष्ट मार्ग खोजता है।

  3. वास्तविक समय चार्जिंग अपडेट जानकारी देता है।

4. बैटरी के चार्ज की स्थिति की जांच करने की इजाजत देता है।

  5. अलग-अलग तरीकों से भुगतान कर सकते हैं जैसे डेबिट/कार्ड क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई वॉलेट या यूं कहें यह भुगतान के लिए कैशलेस भुगतान विकल्प देता है |

4.Fortum Charge & Drive | फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव

 Indian EV Charging Station Apps की सीरीज में चौथा एप्प है | यह ऐप भारत में चार्जिंग स्टेशनों का एक गजब नेटवर्क प्रदान करता है | यह ऐप फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के सार्वजनिक नेटवर्क का उपयोग करने के लिए अच्छी सुविधा प्रदान करता है | यह उपयोगकर्ता को जल्दी साइन अप करने में समर्थ है | साइन अप करने के बाद आसानी से अपने आसपास चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं | और चार्जिंग सत्र शुरू,बंद कर सकते हैं | ये ऐप आईओएस,एंड्रॉयड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है |

FORTUM CHARGE & DRIVE | फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव

Fortum Charge & Drive App Features | फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव ऐप की विशेषताएं

1. इस ऐप को यूज करने वालों को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोजने में मदद करता है।

            2. ओटीपी का उपयोग कर उपयोगकर्ता प्राधिकरण।

            3.  पुराना चार्जिंग इतिहास वह शेष राशि आसानी से देख सकते हैं।

            4. चलते फिरते चार्ज करने में समर्थ बनाता है।

            5. अलग-अलग तरीकों से भुगतान कर सकते हैं जैसे- नेट बैंकिंग, ई वॉलेट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूं कहे कि यह भुगतान करने के लिए कैशलेस भुगतान विकल्प भी देता है।

EV Charging Station Cost In India | भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन की लागत

              जैसा कि आप जानते हैं भारत में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं | इनकी प्रकार व लागत के बारे में आपको बताने जा रहे हैं |

Cost | लागत

            सरकारी निर्देशों के अनुसार कम से कम 3 फास्ट चार्जर (DC) और दो धीमे चार्जर (AC) सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशनों पर होने चाहिए | लेवल 1 चार्जर की लागत लेवल 2 व 3 चार्जर से कम है |

चार्जर क प्रकारकीमत
सीसीएस14,00,000 रुपयें
चांदेमो13,50,000 रुपयें
टाइप 2 एसी (AC)1,20,000 रुपयें
भारत डीसी (DC)-0012,47,000 रुपयें
भारत एसी (AC)-00165,000 रुपयें

Types Of EV Chargers | ईवी चार्जर के प्रकार

लेवल 1 चार्जिंग (धीमी चार्जिंग)

                                                 यह धीमी गति का चार्जिंग उपकरण है | यह AC प्लग के माध्यम से 120 वोल्ट का यूज करता है | जिसको होम सर्किट पर यूज किया जाता है | इससे बैटरी को चार्ज करने में तकरीबन 8 से 12 घंटे का समय लगता है घरों में मुख्य रूप से रातभर चार्जिंग के लिए यूज होता है |

लेवल 2 चार्जिंग (स्टैंडर्ड चार्जिंग)

                                       यह प्लग इन सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइब्रिड वाहनों के साथ जुड़ा है | यह 240 वोल्ट AC प्लग के साथ तकरीबन 4 से 6 घंटे का चार्जिंग समय लेता है मुख्यत यह स्टेशन सार्वजनिक पार्किंग स्थलों, वाणिज्यिक व आवासीय भवनों में लगे हैं |

लेवल 3 चार्जिंग ( रैपिड चार्जिंग)

                                      इनको केवल सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर ही लगाया जा सकता है | यह 480 वोल्ट डायरेक्ट करंट DC प्लग का उपयोग करके 80 % तक बैटरी चार्ज केवल 20 से 30 मिनट में कर सकता है | लेकिन यह सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ नहीं जुड़ा है |

How Many EV Charging Station In India | भारत मे कितने ईवी चार्जिंग स्टेशन है |

         वर्तमान में भारत में इंडियन ऑयल के 448 EV चार्जिंग स्टेशन व 30 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन है |

किस राज्य में सबसे ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन है?

Ans. 50 ई वी चार्जिंग स्टेशन तेलंगाना राज्य में है जो सबसे अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशन का राज्य बना है।

क्या हम इलेक्ट्रिक वाहन को घर पर चार्ज कर सकते हैं?

Ans. इलेक्ट्रिक वाहन स्मार्टफोन डिवाइस व लैपटॉप की तरह ही होते हैं इन्हें घर पर भी चार्ज किया जा सकता है ईवी चार्जर से आसानी से घर पर चार्ज कर सकते हैं।

भारत में चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने में कितना खर्च आता है?

Ans. दिल्ली में चार्जिंग स्टेशनों पर लागत 4-4.5 kwh है। जबकि घरेलू दर 3 से 8 रुपए प्रति यूनिट से अलग होती है। इसका मतलब ईवी को स्टेशन पर चार्ज करने के लिए 80 से 200 रुपए खर्च होंगे लेकिन अगर घर पर चार्ज करते हैं तो लागत 160 से 450 रुपए अधिक होगी।

Leave a Reply