You are currently viewing Mahindra XUV700 Electric: महिंद्रा ला रही है XUV700 का Powerful इलेक्ट्रिक अवतार
Mahindra XUV700 Electric

Mahindra XUV700 Electric: महिंद्रा ला रही है XUV700 का Powerful इलेक्ट्रिक अवतार

Mahindra XUV700 Electric: महिंद्रा ने ऐलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए कई नई कारें भारत में लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें से एक कार XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा, जिसे Mahindra XUV.e8 के नाम से जाना जाएगा। इसका दिखने में मॉडल स्टैंडर्ड XUV700 जैसा ही होगा, लेकिन इसमें कई बदलाव भी होंगे। महिंद्रा जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों की एक श्रृंखला भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा, और इसकी शुरुआत XUV400 के साथ हो चुकी है।

अगस्त 2022 में, महिंद्रा ने चार अन्य इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों की भी प्रदर्शनी की थी, जिनमें से एक XUV700 का इलेक्ट्रिक आवतार था, जिसे संभावित रूप से XUV.e8 नाम से बेचा जाएगा। हाल ही में, इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारने का निर्णय लेगी। इसकी दिखावटी ओर से यह प्रोटोटाइप स्टैंडर्ड XUV700 के जैसा ही दिख रहा है।

Mahindra XUV700 Electric SUV Battery Pack

महिंद्रा ने घोषणा की है कि वे नई इलेक्ट्रिक कार XUV.e8 के साथ 60 से 80 किलोवाट-घंटा बैटरी पैक प्रदान करेंगे। यह नयी इलेक्ट्रिक SUV आमतौर पर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लॉन्च की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस बैटरी पैक से इलेक्ट्रिक SUV को 250 बीएचपी की ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क प्राप्त होगा। कंपनी की योजना है कि वे दिसंबर 2024 तक नई XUV.e8 को भारत में लॉन्च करेंगे, जिसे इनग्लो प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा रहा है और यह बीवायडी आटो 3 के साथ मुकाबला करेगी।

READ MORE:-Electric SUV: सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में आई खराबी, तंग आकर ग्राहक ने कहा-वापस ले लो

Hyundai ioniq 5: क्या बवाल कार है ये ! 18 मिनट में चार्ज, 480 km की लंबी रेंज

Mahindra XUV100

महिंद्रा जल्द ही Mahindra XUV100 को लॉन्च करने की योजना बना रही है, और हाल ही में इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि यह महिंद्रा की सबसे किफ़ायती कार होगी जो आम जनता के बजट में आएगी। महिंद्रा ने हाल ही में “एक्सयूवी100” नाम का ट्रेडमार्क भी रजिस्टर करवा लिया है। नाम के आधार पर और कंपनी के रिकॉर्ड को देखते हुए हमारा मानना है कि यह महिंद्रा की पहली कॉम्पैक्ट SUV होगी और एंट्री-लेवल, अर्थात सबसे सस्ती कार भी होगी। इस कार के प्रोटोटाइप पर “E20” स्टिकर भी दिखाई दिया है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह ब्लेंडेड फ्यूल, अर्थात इथेनॉल मिक्स पेट्रोल से भी चलायी जा सकेगी।

HOME PAGE यहाँ क्लिक करे
TELEGRAM GROUP यहाँ क्लिक करे
INSTAGRAM यहाँ क्लिक करे
FACEBOOK PAGE यहाँ क्लिक करे
LINKDIN यहाँ क्लिक करे
YOUTUBE यहाँ क्लिक करे
# Mahindra XUV700 Electric

Leave a Reply