You are currently viewing Top 10 Made in India Electric Cars | भारत के Top 10 Electric Car के बारे में जानें
Top 10 Made in India Electric Cars

Top 10 Made in India Electric Cars | भारत के Top 10 Electric Car के बारे में जानें

Made in India Electric Cars अब उलझनों से दूर हैं। आजकल, भारत में बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरतों को पूरा करते हैं। हम आपको उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश के अलावा विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं।

देश की सभी वाहन निर्माता कंपनियों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक्टिव उत्सुकता दिखाई दे रही है। देश और राज्य सरकारें भी नई योजनाओं के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही हैं। इसलिए भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। आज हम आपको भारत में बनी उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं।

1. Mahindra XUV 400 Hai Made in India Electric Car

महिंद्रा ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV 400 का लॉन्च किया है। यह कार भारत में एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है जिसकी क्षमता 39.4 किलोवॉट-घंटे की बैटरी है। कंपनी दावा करती है कि एक बार चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक कार 456 किलोमीटर तक चल सकती है। Mahindra XUV 400 शुरुआती एक्स शोरूम कीमत के साथ 15.99 लाख रुपए में बेची जाती है और इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह कार भारत में ग्राहकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रही है।

READ MORE

EV charging Solutions: Electric car charging से जुड़ी कुछ बातें जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।

Tata Tiago EV Goes Green as Official Partner of 2023 IPL Season | टाटा ने सबको चोंकाया ये इलेक्ट्रिक कार होगी IPL 2023 की साझेदार

Top 10 High Mileage Electric Bikes in India 2023 | यदि आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे है तो ये लेख आपके लिए है

2. Hyundai Ioniq 5

पिछले साल, कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था, जो भारत में ही असेंबल की जाती है। कंपनी Hyundai Ioniq 5 को 45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है। कंपनी दावा करती है कि इसकी रेंज एक बार चार्ज होने पर 631 किलोमीटर है। इसमें 72.6 kWh की बैटरी दी गई है। Hyundai Ioniq 5 का इलेक्ट्रिक मोटर 217 PS की पॉवर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

3. Mercedes Benz EQS 580 4matic

Mercedes ने अपनी इस कार को चाकन स्थित प्लांट में बनाया है, जिसे 1.55 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचा जाता है। Mercedes Benz EQS 580 4matic एक लग्जरी सेडान है, जो एक बार चार्ज होने पर 857 किलोमीटर की रेंज देने में समर्थ है। EQS में कंपनी ने 107.8 KWh का बैटरी पैक दिया है। इसका पॉवरट्रेन 523hp की पावर और 855Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसके AMG वेरियंट में पॉवरट्रेन 238hp पावर और 165Nm का टॉर्क प्रदान करता है। Mercedes Benz EQS 580 4matic में सभी लग्जरी फीचर्स शामिल हैं, इसे एक लग्जरी सेडान के रूप में पेश किया जाता है।

4. TATA Tiago EV Bhi Hai Made in India Electric Cars

हाल ही में, कंपनी ने अपने नवीनतम अपडेट – टाटा टियागो ईवी, भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को पेश किया। आप इसे 8.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। । टाटा टियागो ईवी दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। लंबी दूरी के फीचर्स में 24kWh का बैटरी पैक है जो एक बार चार्ज करने पर 315 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वहीं, 19.2 kWh बैटरी से लैस दूसरा वेरिएंट 250 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इनकी ड्राइव रेंज पर कंपनी ने दावा किया है।

TRENDING

Best Electric Scooter in India 2022 | जाने भारतीय बाज़ार में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

ELECTRIC VEHICLES CHARGING STATIONS IN INDIA | देश भर में चार्जिंग स्टेशनों का बिछेगा जाल, 800 करोड़ खर्च करेगी सरकार

2023 Ki Bharat me Electric Vehicle Banane Wali Top 12 Company | 2023 की भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली मुख्य 12 कंपनियां |

भारत में दो पहिया वाहन ऋण ब्याज दरें 2023 | Two Wheeler Loan Interest Rates in India 2023

5. MG ZS EV

MG कार कंपनी ने भारत में MG ZS EV लॉन्च किया है। यह केवल भारत में उपलब्ध है और इसे 21.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचा जा रहा है। इसमें 8 लेयर हेयरपिन मोटर का उपयोग किया गया है जो कि 176 PS की पावर प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर MG ZS EV 461 किलोमीटर तक की रेंज देती है।

6. Tata Tigor EV

यह भी एक Made in India Electric Car है | कुछ महीनों पहले, टाटा मोटर्स ने Tata Tigor ईवी को अपडेट किया है। अब इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 किलोवॉट-घंटे का बैटरी पैक है, जो एक सिंगल चार्ज में 350 किलोमीटर का रेंज देने में सक्षम है। बात करे इसकी कीमत तो इसकी एक्स-शोरूम मूल्य 12.49 लाख रुपए है।

7. Tata Nexon EV

यह भी एक Made in India Electric Car है | Tata Nexon EV वर्तमान में भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कार Prime और Max दो वैरिएंट में उपलब्ध है। Nexon EV की शुरुआती एक्स-शोरूम मूल्य 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप ट्रिम के लिए 18.99 लाख रुपये तक पहुंचती है।

8. Tata Nexon EV Max

Tata Nexon EV Max में लॉन्ग-रेंज मॉडल में 40.5 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 453 किमी का रेंज देती है। बात करे इसकी कीमत की तो यह ₹ 16.49 Lakh रुपए एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। यह भी एक Made in India Electric Car है

9. Hyundai kona electric

hyundai kona electric ने साल 2019 में भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर अपना एंट्री दी थी और इस समय इसकी कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 39.2 kwh का बैटरी पैक है, जो सिंगल चार्ज में 452 किमी का रेंज देता है। यह भी एक Made in India Electric Car है

10. Mahindra e20

Mahindra e20 एक ऐसी कार है जो की अब बंद हो गई हो लेकिन इसकी यादें ज़िंदा है। यह कार तो आज के जमाने में मिलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में कहीं नहीं ठहरती, लेकिन यह एक ऐसी कोशिश थी जो समय से काफी पहले की गई थी। जब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खारिज कर रहे थे और इसे भविष्य की बात करार दे रहे थे, उस समय में Mahindra e20 लाई गई थी।

निश्चित रूप से, Mahindra e20 हमें एक भारतीय होने पर गर्व कराती है। यह इलेक्ट्रिक कार 3 वैरिएंट में आती है जिनकी कीमत 4.82 लाख से शुरू होकर 6 लाख तक है। एक बार चार्ज करने में 120 किलोमीटर तक चल सकता है। एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 10 मिनट का समय लगता है। यह भी एक Made in India Electric Car है|

Leave a Reply