You are currently viewing Ola Electric Care: Ola Care और Ola Care Plus सब्सक्रिप्शन लेवें या ना लेवें , घर तक छोड़ने की सुविधा स्कूटर की बैटरी ख़त्म होने पर
Ola Electric Care

Ola Electric Care: Ola Care और Ola Care Plus सब्सक्रिप्शन लेवें या ना लेवें , घर तक छोड़ने की सुविधा स्कूटर की बैटरी ख़त्म होने पर

आपके पास अगर Ola का स्कूटर है और आपको Ola Electric Care और Ola Care Plus सब्सक्रिप्शन के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको इसके फायदे और नुकसान का पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Ola Care और Ola Care Plus सब्सक्रिप्शन में आपको क्या-क्या benifits मिलते हैं जो आपके लिए कितना फायदेमंद होते हैं।

Ola Electric Care सब्सक्रिप्शन लेना, पैसे को बर्बाद करना

अगर आप Ola Care सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको लगभग 1,999 रुपए का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ आपको अनलिमिटेड पंक्चर एसिस्टेंस भी मिलती है और फ्री लेबर वर्क देखने का भी मौका मिलता है।

अगर आपका स्कूटर पंक्चर हो जाता है तो आपको उसे ठीक करवाने में मदद मिलती है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में स्कूटर पंक्चर होने की संभावना ज्यादा नहीं होती है तो यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको सेवा मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। फिर भी, Ola Care सब्सक्रिप्शन से आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं।

और साथ ही, फ्री लेबर वर्क में आपको रिप्लेसमेंट की गई वस्तु के पैसे तो देने ही पड़ते हैं, जिसकी संभावना कम होती है। तो अगर आप Ola का स्कूटर चलाते हैं तो आपको Ola Care सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहिए।

READ MORE:-Ola Electric Scooters: जानें ओला के 2022 और 2023 मॉडल में क्या है अंतर

EV Charging: अपनी EV को करना चाहते हैं कम समय में फुल चार्ज? जानें चार्जिंग विकल्प कितने प्रकार के होते हैं

Electric Bicycle: 20 साल के आदित्य ने बनाई इलेक्ट्रिक बाइक, धांसू रेंज, कीमत इतनी कम हर कोई खरीद ले।

सब्सक्रिप्शन किसको और कब लेना चाहिए

Ola care प्लस सब्सक्रिप्शन 2,999 रुपये का है जिसमें ओला केयर के कई लाभ होते हैं। अगर आप इस सब्सक्रिप्शन को लेते हैं तो आपको ओला केयर सेवाएं मिलेंगी जो आमतौर पर मिलती हैं। इसके अलावा, अगर आपके स्कूटर के कोई पार्ट्स खराब हो जाते हैं जैसे व्हील्स बियरिंग्स या ब्रेकिंग पैड्स तो वो बिना किसी खर्च के बदल दिए जाते हैं। साथ ही, यदि आप मुश्किल समय में होते हैं तो ओला ऑटो सेवा भी आपको मिलती है।

मुख्य सवाल सब्सक्रिप्शन किसे और कब लेना चाहिए
अगर आप ओला स्कूटर को महीने में एक हजार से ज्यादा किलोमीटर चलाते हैं तो आपको ओला केयर प्लस सब्सक्रिप्शन बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप इससे कम चलाते हैं तो कम से कम पहले साल तो इस सब्सक्रिप्शन में अपने पैसे मत लगाना।

Ola care plus सब्सक्रिप्शन लेते हो तो स्कूटर की बैटरी ख़त्म होने पर घर तक छोड़ने की सुविधा

hanji, अगर आप शहरी क्षेत्र में बसते हैं और Ola स्कूटर की बैटरी आपके साथ बीच रास्ते में धोखा दे दे तो निराश न हों। आप उस समय भी Ola की कोई भी टैक्सी फ्री में बुक कर सकते हैं और अपने घर तक बिना किसी दिक्कत के पहुंच सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की शर्तों को अच्छी तरह से समझना जरूरी होगा।

Leave a Reply