You are currently viewing Ola Electric Scooters: जानें ओला के 2022 और 2023 मॉडल में क्या है अंतर
Ola Electric Scooters

Ola Electric Scooters: जानें ओला के 2022 और 2023 मॉडल में क्या है अंतर

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर देश का सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Ola Electric Scooters ने सेल्स के मामले में बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। कंपनी का यह स्कूटर टॉप सेलिंग स्कूटर की लिस्ट में पहले से ही शामिल है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि कंपनी ने 2022 और 2023 मॉडल में क्या बदलाव किए हैं और इसकी खासियतें और कमियां क्या हैं।

Ola Electric Scooters ने बदलाव किया पैनल गैप में

पहले कंपनी इस स्कूटर के लेग फूट पैनल में ज्यादा गैप देती थी, लेकिन अब उन्होंने इस समस्या पर काम करना शुरू कर दिया है। गैप के बिना नए मॉडल में ही डिजाइन कर रही है जो काफी अच्छा है।

READ MORE:-Maruti Gypsy Electric: इंडियन आर्मी के लिए शोकेस हुई मारुति जिप्सी इलेक्ट्रिक, रेंज 120 km मिलेगी

Citroen eC3:बाजार में आ गई है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Ewa Electric Car इंडिया की पहली Solar Electric Car जो चलेगी सूरज की रोशनी से,45 मिनट में होगी फुल चार्ज

टायर में बदलाव

आपको बता देना चाहते हैं कि कंपनी 2022 में एमआरएफ के टायर का इस्तेमाल इस स्कूटर में करती थी। लेकिन अब कंपनी 2023 मॉडल में सीट टायर के सेटअप का उपयोग करेगी। वर्तमान में इसकी टेस्टिंग कंपनी द्वारा शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कंपनी क्या फैसला लेती है।

चार्जिंग सॉकेट में लगे रबर को हटाया जा रहा

कंपनी ने बताया है कि नए मॉडल में चार्जिंग सॉकेट में लगे रबर हटाया जाएगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस रबर का कोई ख़ास काम नहीं था। कंपनी इस रबर को हटाकर लागत कम करने का प्रयास कर रही है।

Move OS 3.0.1 नया सॉफ्टवेयर

कंपनी ने बताया है कि उन्होंने अपनी पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया था। पहले इसे अपडेट करने में कई स्कूटरों में दिक्कतें आ रही थीं जिससे लोग इसका use नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब कंपनी नए मॉडल में move OS 3.0.1 नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है जो लोगों के लिए आसान होगा। इससे लोग अपडेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर के खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर के खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो दोस्तों, आपको Ola Electric Scooters के बारे में जानना चाहिए। इसके नए मॉडल में आपको पुराने एक्टिवा स्कूटर से भी ज्यादा फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी। अगला सवाल होता है, क्या यह स्कूटर आपको लंबी रेंज और शानदार परफॉर्मेंस देगा? दोस्तों, आप इस स्कूटर से उम्मीद से ज्यादा आशा रख सकते हैं। इसलिए, यदि आपको Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर से प्यार है, तो इसे शेयर करें और एक कमेंट जरूर करें।

Leave a Reply