You are currently viewing Triton EV Model H, 8 Seater electric SUV, सिंगल चार्ज में 1200 किलोमीटर चलने वाली 8-सीटर SUV, 2 घंटे में होती है फुल चार्ज
Triton EV Model H

Triton EV Model H, 8 Seater electric SUV, सिंगल चार्ज में 1200 किलोमीटर चलने वाली 8-सीटर SUV, 2 घंटे में होती है फुल चार्ज

 दोस्तों इलेक्ट्रिक वाहन का क्षेत्र दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इस क्षेत्र में सभी वाहन निर्माता कंपनियां लगातार अपना योगदान दे रही है। इस क्षेत्र में तीव्र विकास हुआ है और इलेक्ट्रिक वाहन लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं।  इसी क्षेत्र की एक अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Triton EV ने भी अपनी भूमिका अदा की है इस कंपनी ने अपनी Triton EV Model H SUV लांच की है।

Triton EV ने हाल ही में भारत में एक प्रोडक्शन प्लांट लगाने की घोषणा की है। इससे साफ हो गया कि यह कंपनी भारतीय वाहन बाजार में अन्य कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देगी। इस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी Triton EV Model H SUV को उतारने का निर्णय लिया है।

इस Triton EV Model H SUV कार के बारे में और अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें तथा अंत में अपना कीमती सुझाव व टिप्पणी हमारे साथ साझा अवश्य करें।

Triton Model H SUV की विशेषताएं।

Triton EV Model H की अविश्वसनीय रेंज।

Triton कंपनी की मॉडल H एसयूवी एक अविश्वसनीय रेंज प्रदान करती है। यह एसयूवी कार एक बार चार्ज करने पर लगभग 1200 किलोमीटर या 700 मील की दूरी तय कर सकती है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।अभी तक किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ने ऐसी पेशकश नहीं की है।

Triton EV Model H की बनावट, आकार और डिजाइन।

अगर हम एसयूवी कारों की बात करते हैं तो सबसे पहले उनका आकार , बनावट व डिजाइन अधिक महत्व रखते हैं। यह Triton Model H SUV कार 8 सीटर है।

Triton EV Model H
Triton EV Model H

यह भी पढ़े :- 6 Electric scooter without license in India | बिना ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चलाइए इन इलेक्ट्रिक स्कूटरो को।

इसमें 8 वयस्कों के बैठने की आरामदायक सुविधा है। इस एसयूवी में 5663 लीटर या 200 क्यूबिक फीट तक का सामान रखने की सुविधा है। इस कार की लंबाई 5690 मिमी और चौड़ाई 1800 मिमी तथा इसकी ऊंचाई 2057 मिमी है। यह एक बड़ी है SUV कार है जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस 3302 मिमी है।

वजन खींचने की अतुल्य क्षमता।

Triton EV Model H SUV एक शानदार दमदार एसयूवी कार है। इस एसयूवी कार की एक खास बात यह है कि यह 7 टन तक वजन को आसानी से खींच सकती है। इसकी यह क्षमता इस कार को काफी शक्तिशाली SUV प्रदर्शित करती है। यह क्षमता इस एसयूवी कार को अन्य एसयूवी कारों की तुलना में बहुत आगे ला खड़ा करती है।

शक्तिशाली बैटरी। Triton EV Model H Battery

Triton EV Model H SUV एक दमदार बैटरी पैक के साथ पेश की गई है इससे एसयूवी कार को 200 kwh की एक शक्तिशाली बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो इस SUV को अन्य ईवी SUV से अलग करती है। एक से शक्तिशाली बैटरी के साथ यह एसयूवी लगभग 1200 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।

प्रभावी गति क्षमता।

कंपनी दावा करती है कि यह Model H SUV 0 से 60 किलोमीटर की स्पीड लगभग 2.9 सेकंड में प्राप्त कर लेती है अर्थात इसकी गति क्षमता काफी बेहतर व प्रभावशाली है।

7 रंगों में होगी उपलब्ध

 कंपनी का कहना है कि यह एसयूवी कार सात रंगों में उपलब्ध कराई जाएगी। इस शक्तिशाली व दमदार एसयूवी को सात रंगों में पेश किया जाएगा जो ग्राहकों की रंगों की पसंद को संतुष्ट करेगी। ग्राहक अपने पसंदीदा रंग के अनुसार इस SUV का आनंद ले सकेंगे। भारत में प्रदर्शित की गई इस एसयूवी का रंग मैटेलिक ब्लू था।

Colors Of Triton EV Model H table

1.MATALLIC RED

2. MATALLIC SILVER

3. MATALLIC WHITE

4.JET BLACK

5. MATALLIC BLUE

6. MATALLIC GRAY

7.CHAMPAGNE

Triton EV Model H SUV का विशेष विवरण।

कंपनी Triton EV
मॉडल Triton EV H
बैटरी क्षमता 200 kwh
टाइपSUV
रेंज – 1200 Km (700 miles)
चार्जिंग समय 2 घंटे
व्हील बेस 130 inch
सामान रखने की क्षमता 200 घन फीट।
गति क्षमता0-60 km 2.9 second
खींचने की क्षमता(रस्सा क्षमता) 15,400 एलबीएस(7 टन)।
वजन की क्षमता 5300 एलबीएस।
वारंटी 10 साल या 1,50,000 miles(2,41,401 km) मैं जो भी पहले हो।

यह भी पढ़े :- 7 Upcoming SUV Electric car in 2022 | भारत में आने वाली अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV कारें, उनकी अनुमानित कीमत व रेंज

Triton EV भारत के संदर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य।

*Triton EV कंपनी ने भारत में अपनी Model H SUV  कार को तेलंगाना के हैदराबाद शहर में अपने कुछ ग्राहकों के सामने इसे शोकेस किया है। इस एसयूवी की एक झलक पेश की गई जो काफी आकर्षक व प्रभावशाली थी। यह बहुत दमदार , शक्तिशाली तथा काफी स्टाइलिश SUV है।

* इस कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को इस SUV कार के जरिए काफी प्रभावित किया है। जिससे कंपनी को इस एसयूवी कार के लिए भारतीय ग्राहकों की ओर से अब तक ₹200 अरब से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं। इससे यह तो साफ हो गया कि यह एसयूवी कार भारतीय बाजार में काफी तहलका मचाएगी।

* कंपनी के संस्थापक हिमांशु पटेल ने भारत में तेलंगाना के जहीराबाद में एक प्रोडक्शन प्लांट लगाने की घोषणा की है। यह प्रोडक्शन प्लांट 10 लाख स्क्वायर फीट जगह में बनेगा तथा आने वाले 5 सालों में इस पर 114 अरब रुपए का निवेश करने की योजना है।

*Triton EV अपने उत्पाद भारत में बनाएगी तथा यहीं से वह मेडलिस्ट के देशों में अपने उत्पाद निर्यात करेगी। इससे भारत में लोगों को रोजगार मिलेगा और भारत को आर्थिक लाभ भी होगा।

दोस्तों Triton EV कि इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की इन विशेषताओं व इसके आकर्षक फीचर्स ने भारतीय ग्राहकों को काफी प्रभावित किया है। इन सब बातों से जाहिर होता है कि यह एसयूवी कार भारत में काफी शानदार प्रदर्शन करेगी और भारतीय कार बाजार में धूम मचाए

Triton EV कंपनी।

   यह एक अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी है जिस के संस्थापक हिमांशु पटेल है। हिमांशु पटेल एक प्रशिक्षित इंजीनियर है जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कुछ कंपनियों की स्थापना की है जिनमें Triton Solar व Triton EV है।

इस अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में क्रांतिकारी विकास करना है। यह कंपनी लंबी दूरी तय कर सकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में कार्य कर रही है। इसी क्रम में इसने अपनी Triton Model H SUV लॉन्च कर दी है जो सिंगल चार्ज में लगभग 1200 किलोमीटर चल सकती है।

Leave a Reply