You are currently viewing Electric vehicles in india – देश में ईवी 21.7 लाख, पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन कितने, जानें
Electric vehicles in india

Electric vehicles in india – देश में ईवी 21.7 लाख, पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन कितने, जानें

#Electric vehicles in India #Electric vehicles #Bharat Me EV Charging Stations #Charging Stations

इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ दुनिया बहुत तेजी से बढ़ रही है, लेकिन भारत में इनकी रफ्तार सुस्त है। भारत में कुल वाहनों के मुकाबले 1% भी इलेक्ट्रिक व्हीकल नहीं हैं। कुल वाहनों के तुलना में ये महज 0.00642% हैं। राजस्थान में ये आंकड़ा 0.00777% है। बात करे राजस्थान की तो राजस्थान में 1.43 लाख ईवी हैं और मात्र 254 चार्जिंग स्टेशन हैं। इस मामले में दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र टॉप थ्री में हैं। हाल ही में सरकार ने संसद में रिपोर्ट पेश की। इसमें मार्च, 2023 तक की स्थिति बताई गई है, जिसमें ये तथ्य सामने आए हैं। देश में अभी एक चार्जिंग में 150 से 200 किमी रेंज के ई व्हीकल चल रहे हैं।

GST घटाने जैसे उपाय बताए केंद्र ने

  • चार्जिंग स्टेशनों पर GST 18% से कम करके 5% किया।
  • बैटरी से चलने वाले वाहनों को हरी लाइसेंस प्लेटें दी जाएंगी।
  • परिमिट जरूरी नहीं। राज्यों को इलेक्ट्रिक व्हीकल पर टोल नहीं लेने की सलाह दी है।
  • उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण के लिए उत्पादन-
    संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) स्कीम।

अभी इलेक्ट्रिक कारों के 30 मॉडल, कुछ सालों में 100 होंगे

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ह्युंडई, फॉक्स वैगन, एमजी मोटर इंडिया प्रमुख कंपनियां हैं, जो अगले 5 साल में अभी लगभग सभी मौजूदा कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन लाने करने की तैयारी में हैं। टोयोटा, मर्सेडीज बेंज, किआ, बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां भी कम से कम 5 नई ईवी लाने की तैयारी कर रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा का लक्ष्य 2030 तक अपनी एक चौथाई गाड़ियों को इलेक्ट्रिक करने का है। भारत में अभी ईवी के 30 मॉडल हैं। कुछ सालों में 100 से ज्यादा होंगे। इनकी कीमतें 8-8.5 लाख रुपए से स्टार्ट होंगी।

READ MORECitroen eC3:बाजार में आ गई है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Ola Electric Scooters: जानें ओला के 2022 और 2023 मॉडल में क्या है अंतर

Electric Bicycle: 20 साल के आदित्य ने बनाई इलेक्ट्रिक बाइक, धांसू रेंज, कीमत इतनी कम हर कोई खरीद ले।

SUV में कम अंतर कीमतों में, हैचबैक में ज्यादा

मारुति सुजुकी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि- ‘इलेक्ट्रिक और पेट्रोल वैरिएंट्स के बीच कीमत में अंतर हैचबैक के मुकाबले एसयूवी में कम है। ऐसे में लोग बड़े वाहनों की श्रेणी में ईवी क ज्यादा तेजी से अपना रहे हैं।’ महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट विजय नाकरा कहते हैं- ‘ईवी और ज्यादा आकर्षक होती जाएगी। इसके तीन प्रमुख रीजन हैं। पहला- ईवी की प्राइस कम होना तय है। दूसरा- टेक्नोलॉजी आधारित फीचर्स लगातार बढ़ रहे हैं। तीसरा- बैटरी की क्षमता भी तेजी से बढ़ रही है। इससे ड्राइव रेंज बढ़ेगी।

HOME PAGE यहाँ क्लिक करे
TELEGRAM GROUP यहाँ क्लिक करे
INSTAGRAM यहाँ क्लिक करे
FACEBOOK PAGE यहाँ क्लिक करे
LINKDIN यहाँ क्लिक करे
(Electric Scooter with Removable Battery)

Electric vehicles in India बिक्री आंकड़े

भारत में 2022 में कुल 60 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिकीं हुई। यह कुल कार बिक्री का 1.1% है। ईवी की हिस्सेदारी 2024-25 में 3-4% हो सकती है और 2030 तक 17% हो सकती है।

READ MORE:-MG Comet EV VS Tata Tiago EV | फुल कंपेरिजन, जानिए कौन बेहतर, समझ लें दोनों का गणित

Ola Electric Scooter Durability Test: देखो क्या हुआ जब Ola Scooter पर एक साथ सवार हुए 6 लोग

सबसे आगे है नॉर्वे

बात करे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री की तो विश्व में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल नॉर्वे में बेचे गए है। यहाँ हम कुछ देशो के ईवी बिक्री के आँकड़े दे रहे है।

CountryEV Selling Percentage
Norway88.2 %
Sweden56.1 %
Nederland34.9 %
Germany31.4 %
China30.0 %
Britten22.9 %
France21.6 %
America7.2 %
India1.1 %
EV Selling Percentage IN India

सरकारों को विशेष ध्यान देने की जरूरत

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट का कहना है कि ईवी पर सरकारों को विशेष ध्यान देना होगा। चार्जिंग के लिए जोर सोलर पावर बेस्ड चार्जिंग स्टेशंस पर फोकस हो,तभी पॉल्यूशन के लिए बड़ा फायदा होगा।

Bharat Me EV Charging Stations

राज्यईवी चार्जिंग स्टेशन
बिहार 1,28,89083
चंडीगढ़ 5,5406
छतीसगढ़40,52046
दिल्ली2,03,2701845
गुजरात99,239195
हरियाणा56,247232
हिमाचल1,87927
झारखण्ड28,39860
मध्यप्रदेश42,958174
महाराष्ट्र2,26,138660
पंजाब25,599126
राजस्थान1,43,275254
Total10,01,9536586
Bharat Me EV Charging Stations

Leave a Reply